Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बासन्ती कॉलोनी में साईं चिल्ड्रेन पार्क लोकार्पित

बासन्ती कॉलोनी में साईं चिल्ड्रेन पार्क लोकार्पित
नगर विधायक शारदा नायक ने सोशल डिस्टेसिंग के बीच किया लोकार्पण
बासन्ती के बीएल व बीई ब्लॉक के निवासियों में पार्क खुलने से हर्ष

राउरकेला. बसंती कलोनी के बीएल-बी ई ब्लॉक में आरएमसी के अनुदान से सौंदर्यीकरण के बाद रविवार की शाम नगर विधायक शारदा नायक ने इसका विधिवत लोकार्पण किया.सादगीपूर्ण माहौल में आयोजित लोकार्पण समारोह में बीएल व बी ई ब्लॉक के दो सौ से अधिक महिला, पुरूष व युवा व बच्चे शामिल हुए, लेकिन कोरोना काल के नियमों को ध्यान में रखते हुए लोकार्पण समारोह में पार्क में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के हाथ सेनेटाइजेसन कराया गया, सोशल डिस्टेसिंग का खास खयाल रखें जाने के साथ सभी मास्क पहन रखे थे.साई चिल्ड्रेन पार्क से नामित इस पार्क को वॉकिंग से लेकर अन्य सुविधाओं की व्यवस्था निगम की ओर से की गई,फीता काट कर पार्क में प्रवेश के बाद नगर विधायक शारदा नायक ने फलदार पेड़ के पौधे लगाए और पूजा अर्चना कर पार्क लोकार्पण की औपचारिकता पूरी की.पूर्व पार्षद अशेष महंती,सुभाष स्वाइन साथ अक्षय दास, संजीव महंती,पीताम्बर नायक,उदित महापात्र, शंकर अबुनि,मो साबिर समेत अंचल के प्रमुख व प्रबुद्ध लोगों ने लोकार्पण समारोह में हिस्सा लिया और बीएल-115 के निकट सौंदर्यीकरण के बाद लोकार्पित पार्क के आम जनता के खुल जाने से बीएल व बी ई ब्लॉक के लोगों में हर्ष है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...