Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

युवा स्वाभिमान दिवस पर सम्बाद आमो ओड़िशा ने किया रक्तदान

Sambad Amo Odisha donated blood

कांटाबांजी। युवा स्वाभिमान दिवस पर सम्बाद आमो ओड़िशा ने स्थानीय बीजू पटनायक रक्त भंडार में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांटाबांजी विधायक सन्तोष सिंह सलूजा(कुक्कू भैया) ने किया।

Sambad Amo Odisha donated blood

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि मेडिकल आॅफिसर प्रद्युम्न पात्रो, साहित्यकार संजय मिश्र, डॉ। देवाशीष त्रिपाठी उपस्थित थे। खबर लिखे जाने तक इस शिविर में कुल 20 लोगों ने रक्तदान किया जिनमें प्रमुख रूप से सौम्यरंजन साहू, कृष्णा मिश्रा, दिनेश अग्रवाल, सहदेव नाग, भीष्म जाल, वीरेंद्र बेहरा, रश्मि रंजन पुटेल दुष्मन्त भोई, अजीत कुमार नातिया, कैलाश दिप, संतोष कुमार सतपति, आकाश जैन, कृष्णा कुअंर, संतोष जैन, सुशांत बंछोर, विजय कुमार राऊत, राकेश कुमार मांझी, दीपक कुमार महापात्र इत्यादि प्रमुख रहे। ब्लड बैंक के टेक्नीशियन नरेश मिश्र और सहयोगी कुणाल दास,दुर्गा तांडी, प्रशांत साहू, गुरूवारू रणा आदि ने रक्त संग्रहीत किया। शिविर के आयोजन में एचडीएफसी बैंक ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *