Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिंदगी और मौत से लड़ रहे मोहम्मद आमीर की मदद को आगे आई संगम महिला मंडल की टीम

  • डालमिया सीमेंट एसएमएम ने 31 हजार रुपए की नगद अनुदान राशि मदद की

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के संगम महिला मंडल (एस.एम्.एम्) ने शहर के वार्ड नंबर एक तालकी पाडा निवासी मो. आमिर (उम्र 21) जो लगभग दो वर्षों से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित होकर भुवनेश्वर के किम्स अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से जूझ रहा है उसके इलाज के लिए अपना हात बढ़ाया है।

आमिर के परिवार वालों ने इलाज के लिए यथा संभव प्रयास किया है लेकिन अब पैसे उनकी कोशिश में बाधक बन रहे हैं। परिवार द्वारा आमिर को एक नया जीवन मिल सके की कोशिश में डालमिया सीमेंट एस एम एम ने 31 हजार रुपए की नगद अनुदान राशि मदद के रूप में देकर मोहमद आमिर की जल्द ठीक होने की कामना की है । इस अनुदान राशि को पाकर मोहम्मद आमिर के पिता ने संगम महिला मंडल की अध्यक्ष्या सुनीता गुप्ता का जताया आभार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *