Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में स्कूली छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान निकाली रैली

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एंव शासकीय कन्या हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान को लेकर मैनपुर नगर में रैली निकाली हाथों में बडे बडे पोस्ट लेकर नारेबाजी करते हुए छात्र छात्राए नगर के सभी गली मोहल्ले में पहुचे और लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया साथ ही नगर के लोगों को पौधारोपण करने की अपील किया।

छात्र छात्राओं ने कहा कि बारिश के दिनों में अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने से मच्छर नही पनपेगा और अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है साथ ही शुध्द वातावरण के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्राचार्य सीमा ठाकुर, कंचनबाला रामटेके, अनीश फातिमा, हरीश साहू, दिप्ती गंजीर, संतोष मरकाम, शेख ईमामुद्यीन, पुनेश्वर साहू, संतोषी कश्यप, महेश बाम्बोडे मयाराम कमल यादव व सैकडो छात्र छात्राए उपस्थित थे।