Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

SDM ने मैनपुर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

  • सभी डॉक्टर नदारत मिलने पर कलेक्टर को भेज प्रतिवेदन
  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । गरियाबंद जिले में लगातार बदहाल स्वास्थ्य सेवा की जानकारी मिल रही है जिसके चलते आज मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने आज बुधवार शाम को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में तैनात सभी डॉक्टर नदारत मिले और तो और उपस्थिति पंजी में भी किसी का हस्ताक्षर नहीं था।

एसडीएम मरीज से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने और मरीज ने भी बताया कोई भी डॉक्टर उन्हें देखने नहीं पहुंचे हैं जिस पर एसडीएम में जमकर नाराजगी जताई। इस मामले पर प्रतिवेदन बनाकर आगे कार्रवाई के लिए गरियाबंद कलेक्टर को प्रस्तुत किया है।