Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ठंड में ठिठुरते देख महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल नें जरूरतमंद को कंबल और साल वितरण किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। वनांचल मैनपुर क्षेत्र में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है ठंड में ठिठुरते लोगो को देखकर आज शुक्रवार शाम 0 6 बजे महिला कांग्रेस मैनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमति प्रियंका कपिल ने 22 से 25 जरूरमंद लोगो को कंबल, साल और गर्म कपड़ा खरीदकर वितरण किया इस दौरान सप्ताहिक बाजार में बाहर से आकर छोटे -छोटे बच्चे के साथ रूके मुसाफिरो को भी महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कपिल ने साल और कंबल के साथ छोटे बच्चो को सोयटर तक दिलाया।

इस स्टैंड मैनपुर पहुंचकर यात्री बसो में यात्रा करने वाले बुजुर्ग ऐसे जरूरतमंद लोग जिनके पास साल, सोयटर नही था उन्हे भी साल वितरण किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जरूरतमंदो को साल सोयटर, कंबल बांटते देख लोगो ने उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा किया चर्चा में अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल ने बताया आज उनके जिला अध्यक्ष श्रीमति पदमा दुबे का जन्मदिन है आज उनके द्वारा साल कंबल वितरण किया गया है और भविष्य में भी जरूरतमंदो के लिए सहयोग करने की बात कही है। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेन्दु यादव, इम्तियाज मेमन, त्रिभुवन पटेल, नंदकिशोर पटेल आदि उपस्थित थे।