Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

एमएड, बीएड विभागीय और एमएड सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी प्रवेश की अंतिम तिथि एक अक्टूबर

  • रायपुर, 15 सितम्बर 2020

शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर की सत्र 2020-22 के लिए एमएड एवं बीएड विभागीय तथा एमएड सीधी भर्ती के अभ्यर्थियों की चयन और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि चयन एवं प्रतीक्षा सूची का अवलोकन शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर की वेबसाइट www.cteraipur.org और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट scert.cg.gov.in में किया जा सकता है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि एक अक्टूबर 2020 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *