Recent Posts

October 22, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वरिष्ठ आदिवासी नेता खोलुराम कोमर्रा का निधन, मैनपुर क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। आदिवासी अमात गोंड़ समाज सर्कल जिड़ार के अध्यक्ष खोलुराम कोमर्रा उम्र 65 वर्ष ग्राम कोनारी निवासी का इलाज के दौरान आज सोमवार शाम को अस्पताल में निधन हो गया। ज्ञात हो कि खोलुराम कोमर्रा उपसरपंच एवं आदिवासी समाज के कई महत्वपूर्ण पदो पर रह चुके हैं।

पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे जिनका उपचार गरियाबंद और रायपुर के अस्पताल में किया जा रहा था आज इलाज के दौरान खोलुराम कोमर्रा के निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञात हो कि खोलुराम कोमर्रा ग्राम पंचायत शोभा के सचिव ओमप्रकाश कोमर्रा के पिता थे और समाज तथा क्षेत्र के काफी प्रतिष्ठित मिलनसार व्यक्ति थे उनके निधन से क्षेत्र के लोगो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हे श्रद्धाजंली अर्पित किया है।