Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कॉलेज के पीछे पेड़ पर किसी का कटा सर मिलने से सनसनी

  • जगदलपुर से प्रकाश झा

तोकापाल कॉलेज के पीछे स्थित काजू प्लाट में अज्ञात शव मिलने से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गयी है।जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीण मवेशियों को चराने प्लाट लेकर गए थे।

अचानक उनकी नज़र एक पेड़ पर पड़ी, जिस पर कटा हुआ सिर लटक रहा था। बाकी पूरा धड़ नीचे पड़ा था। नजारा देख डरे सहमे ग्रामीणों ने आसपास के स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। साथ ही मामले की जानकारी से पुलिस को अवगत कराया गया।

पुलिस के मुताबिक लाश सप्ताह भर पुरानी हो चुकी है। जिसकी वजह से लाश काफी सड़ चुकी है। इस मामले पर टीआई बीआर नाग ने बताया कि पुलिस को तोकापाल कॉलेज के पीछे स्थित काजू प्लाट में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली है। टीम को मौके पर के लिए रवाना कर दिया गया है। टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *