Recent Posts

October 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिजली खंभे से गिरा युवक के कमर पर गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। बिजली विभाग ठेका कंपनी में कार्य करने वाले एक युवक को आज शुक्रवार 4 बजे के आसपास बिजली के खंभे में करंट लगने से गिर गया जिससे उसके कमर में गंभीर चोट आई है जिसे तत्काल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गरियाबंद रिफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर बिजली विभाग ठेका कंपनी में कार्य करने वाले मैनपुर साल्हेभाठ निवासी इगेश्वर यादव उम्र 26 वर्ष आज शुक्रवार को धवलपुर चिंडाभाठा में बिजली विभाग के कार्य करने और बिजली कनेक्शन काटने बिजली के खंभे पर चढ़ा था कि अचानक करंट लगने से युवक धड़ाम से जमीन पर गिरा जिससे उसके कमर में गंभीर चोट लगी है और उसे जिला अस्पताल गरियाबंद ईलाज के लिए रिफर कर दिया गया है।