Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

दो लाख की लागत से कब्रिस्तान में होगा शेड निर्माण

  • शिखा दास, महासमुंद पिथौरा
  • मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव का जताया आभार

महासमुन्द। मुस्लिम समाज कांपा के कब्रिस्तान में 2 लाख की लाख की लागत से शेड निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए राशि की घोषणा पर मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का आभार जताया है।

मुस्लिम समाज कांपा के अल्ताफ खान, रुस्तम खान, अब्दुल्लाह खान, महबूब खान, सिद्दिकी खान, इसहाक खान, हुसैन खान, सफर खान आदि ने आज बुधवार को संसदीय निवास पहूंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि वर्षों से ग्राम कांपा में 40 से 50 परिवार निवासरत हैं।

यहाँ स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ने के लिए कोई भी सुरक्षित छाया की व्यवस्था नहीं है। जिससे जनाजे की नमाज पढ़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नतीजतन यहाँ एक शेड के साथ ही चबूतरा निर्माण की आवश्यकता है। जिस पर समाज की पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने दो लाख रुपए की राशि अपनी विधायकनिधि से देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का समाज के पदाधिकारियों ने आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *