Recent Posts

March 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर गौठान में श्रमदान कार्यक्रम कल

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव
  • गौठान में कार्यरत महिलाओं का भी सम्मान किया जाएगा

*मैनपुर :-* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन 23 जुलाई के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निकटस्थ ग्राम बेहराडीह स्थित गौठान में सुबह 07 बजे से 10 बजे तक श्रमदान किया जाएगा।

11 बजे महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम भी इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम में बेहराडीह स्थित कमार जनजाति आश्रम के बच्चों को भी मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर उपहार भी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा समूचे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा जगह-जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन समारोह पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *