Recent Posts

October 1, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ग्राम हरदीभाठा में 6 फरवरी से श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदीभाठा में हर वर्ष श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन पूरे परंपरा अनुसार एवं धुमधाम से किया जाता है जिसके लिए पुरे ग्राम के ग्रामीण पिछले कई माह से तैयारी कर रहे हैं ।

और यहां आयोजित होने वाले मानस सम्मेलन पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है जहां क्षेत्र के अलावा अन्य जिलो से भी लोग श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचते है। इस वर्ष ग्राम हरदीभाठा में 06 फरवरी से 08 फरवरी तक श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें 18 मानस परिवारो द्वारा श्री रामचरित मानस गान करेंगे।