Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विशाल शोभायात्रा के साथ हरदीभाठा में श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदीभाठा में आज 13 फरवरी से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज शुक्रवार को दोपहर को ग्राम के महिला, पुरूष और बच्चों सहित पूरे ग्रामीणों के द्वारा विशाल शोभायात्रा एवं कलशयात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा हरदीभाठा से मैनपुर नेशनल हाइवे होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां वेदी पूजन देव स्थापना के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक पंडित श्री नंदकिशोर चौबे द्वारा कथा वाचन किया जायेगा। इस श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं श्रीराम सेना हिन्दु युवा संगठन हरदीभाठा द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसके लिए व्यापक तैयारी किया गया है। गांव का पूरा महौल धार्मिकमय हो गया है।