Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज रविवार को कलशयात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ धुमधाम के साथ किया गया नगर के ठाकुरदेवपारा में 25 दिसम्बर से लेकर 31 दिसम्बर तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कथा वाचक पंडित मनोज दुबे जी है और परायणकर्ता पंडित दीपक शर्मा है।

आज विधिवत पूजा अर्चना के बाद गाजेबाजे के साथ पूरे नगर में कलशयात्रा निकाली गई यह श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन मदन सेन, श्रीमति मधु सेन, भास्कर श्रीवास, श्रीमति सीमा श्रीवास एवं समस्त सेन परिवार मैनपुर द्वारा किया जा रहा है और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए।