Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ख्यातिलब्ध भगवताचार्य मलूकपीठाधीश्वर श्री राजेन्द्रदास जी महराज का भागवत कथा ग्राम बांकी में 12 फरवरी से

कथा समय दोपहर 2 बजे से,समापन 18 फरवरी को

मनीष शर्मा,8085657778
मुंगेली,श्रीमद भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ 12 फरवरी को ग्राम बांकी श्री प्रेमसिंह बाघेल के निज निवास में में होने जा रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा व्यास जगद्गुरु मालकुपिठाधिस्वर श्री राजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के मुखारविंद एवं महंत श्यामसुंदर दास भक्तमालि जी के सानिध्य में श्रवणपाठ करेंगे।

कथा का आयोजन स्व.श्रीमती रामादेवी सिंह के पुण्य स्मृति में श्री प्रेम सिंह बाघेल परिवार के द्वारा आयोजित किया गया है। कथा का समापन 18 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा। श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का वाचन व्यास श्री भाग्यश्री देवी के द्वारा किया जा रहा है। कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चलेगी। सायं6 से 8 प्रसादी ग्रहण होगा।कथा का आयोजन श्री प्रेम सिंह जी एवं बाघेल परिवार द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *