Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बड़ी खबर: बिलासपुर में कोरोना से सीपत थाना प्रमुख मानसिंह राठिया की मौत

Bilaspur

सीपत थानेदार मानसिंह राठिया की आज सुबह एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. मालूम हो कि मानसिंह राठिया को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रायपुर स्थित एम्स में भर्ती किया गया था, उनकी हालत बहुत नाजुक थी,कोरोना संक्रमण की जानकारी के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सीपत थाना को आगामी आदेश तक  बन्द कर दिया था.

बताया जा रहा है कि आज तड़के सुबह करीब 6 और 7 के बीच सीपत थानेदार मान सिंह राठिया की रायपुर में निधन हो गया,पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने के इस बात की पुष्टि की है. मालूम हो कि मानसिंह जी को चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमण रिपोर्ट के बाद एम्स में भर्ती किया गया था.

इलाज के दौरान उनकी हालत बहुत नाजुक थी,कुछ दिन पहले ही मानसिंह राठिया सीपत थाना प्रभारी कोरोना टेस्ट में पाजीटिव पाए जाने के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी जानकारी तक थाना को बन्द करने का आदेश दिया था,साथ ही पुलिस प्रशासन मानसिंह जी के स्वस्थ्य होने की दुआ भी कर रहा था,पर तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका है।

प्रकाश झा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *