Recent Posts

July 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद SP एवं CM हेल्पलाइन में बहन ने लगाई गुहार – मैनपुर के युवक आकाश कश्यप की मौत का मामला अब तुल पकड़ने लगा

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • बहन ने सीएम हेल्पाईन नंबर 1076 में भी फोन कर शिकायत दर्ज कराई
  • थाना प्रभारी मैनपुर ने कहा कि पोस्टमार्टम र्पाट के बाद आगे की कार्यवाही किया जायेगा

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के ठाकुरदेव पारा निवासी एक युवक आकाश कश्यप पिता चुम्मनलाल कश्यप उम्र 28 वर्ष की 01 जुलाई को ईलाज के दौरान मौत हो गया। युवक की मौत को उसके बहन आकांक्षा कश्यप द्वारा हत्या बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर जहां एक ओर गरियाबंद पहुच पुलिस अधीक्षक से फ़रियाद लगाई है तो वही दुसरी ओर मुख्यमंत्री हेल्पाईन नंबर 1076 में फोन लगाकर शिकायत दर्ज कराते हुए मृतक भाई को न्याय दिलाने की मांग किया है। ज्ञात हो कि मैनपुर थाना क्षेत्र के युवक आकाश कश्यप की संदेहास्पद मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक की बहन आकांक्षा कश्यप ने पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को विस्तृत आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि थाना मैनपुर ने संज्ञेय अपराध की सूचना देने के बावजूद अब तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 173(4) के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के बहन आकांक्षा कश्यप ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौपकर बताया गया है कि 29 जून 2026 की रात को उसके भाई आकाश के साथ जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। बाद में उसका इलाज गरियाबंद सरकारी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन 1 जुलाई 2026 को उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि आकाश कश्यप अनुसूचित जाति (एससी) से आते थे, 29 जून की रात उनके भाई के साथ कुछ युवको ने जमकर मारपीट किया और उसे देर रात सरकारी अस्पताल मैनपुर में ले जाकर फेंक कर चले गये यदि उस रात की सी.सी टी कैमरा अस्पताल का चेक किया जाए तो सब के चेहरे सामने आ जायेंगे उन्होने सी.सी.टीवी कैमरा छेड़छाड़ से पहले उसे पुलिस को सुरक्षित करने की मांग किया है। 29 जून को अस्पताल परिसर एम्बुलेंस के नीचे रातभर उसके भाई पड़ा रहा सुबह अस्पताल खुलने पर उन्होंने चिकित्सकों को अपनी तकलीफ बताई प्राथमिक दवा मिलने के बाद वे घर लौट आए लेकिन दर्द लगातार बढ़ता गया। इसके बाद परिजन उन्हे फिर मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया और ईलाज के दौरान 01 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम रवाया गया और उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों ने कहा कि घटना के बाद जब वे थाना मैनपुर पहुंचे, तो संज्ञेय अपराध की सूचना देते हुए एफआईआर दर्ज कराने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने कथित रूप से एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया और वापस भेज दिया कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं होगी।

मृतक के बहन आकांक्षा कश्यप ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई की मौत मारपीट से हुआ है लेकिन पुलिस द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं किया जा रहा है मजबूरन उन्हे पुलिस अधीक्षक और सीएम हेल्प लाईन 1076 में गुहार लगाना पड़ा है। साथ ही मृतक के बहन का एक विडियो सोशल मिडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। विडियो में वो भावूक होकर लोगों से अपने भाई के लिए न्याय की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर कई तरह की प्रतिक्रिया अभी देखने को मिल रही है। वही इस मामले में कई जनप्रतिनिधियों का समर्थन अब मृतक के परिजनों को मिलने लगा है।

  1. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्यवाही – थाना प्रभारी

मैनपुर थाना प्रभारी सिध्देश्वर प्रताप सिंह ने इस संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि युवक के मौत के कई कारण हो सकते हैं। पुलिस पोस्टमार्डम रिर्पोट का इंतजार कर रही है, पोस्टमार्डम रिर्पोट आने के बाद इस मामले में कार्यवाही किया जायेगा। उनके परिजनों के द्वारा आवेदन देकर मौत पर संदेह जाहिर किया गया है। पुलिस हर मामले में जांच कर रही है।