Recent Posts

October 23, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

तेज रफ्तार बोलेरो मैनपुर के पास 20 फीट नदी में पलटा, एक की मौत और 8 घायल

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में नगर से 4 किलोमीटर दूर फुलझरघाटी मोड़ के पास बीते रात एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन 20 फीट नदी खाई में गिर गया जिससे एक की मौके पर मौत हो गई और 08 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जिनका उपचार जिला अस्पताल गरियाबंद एवं रायपुर में किया जा रहा है, मीली जानकारी के अनुसार नारायणपुर क्षेत्र से मैनपुर हरदीभाटा में आयोजित धोबी समाज सम्मेलन में शामिल होने आ रहे लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं,