Recent Posts

September 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का 23 जुलाई को अमलीपदर आगमन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा 23 जुलाई दिन गुरुवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत अमलीपदर पहुंचेंगे।

ज्ञात हो कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पहली बार मैनपुर के अमलीपदर आगमन हो रहा हैं। जानकारी के अनुसार इस दौरान भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री शर्मा के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है और प्रोटोकॉल भी जारी हो चुका है।