Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़ घोषणा पत्र समिति के सदस्य बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

मैनपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एंव रेल्वे बोर्ड मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य श्रीमती विभा अवस्थी को भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बडी जिम्मेदारी सौपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव द्वारा घोषणा पत्र समिति के सदस्य श्रीमती विभा अवस्थी को नियुक्त किये जाने पर गरियाबंद जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरमती मांझी , जनपद अध्यक्ष देवभोग नेहा सिंघल, भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा मंडल गोहरापदर अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, देवभोग मंडल अध्यक्ष रूद्राक्ष साहू, झांकर पारा अध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता भागीरथी मांझी, हलमन ध्रुर्वा, पुनीतराम सिन्हा, कुंजबिहारी बेहरा, शीतला पांडेय, बोधन नायक, निर्भय ठाकुर, संजय दुबे, अंगीरा मिश्रा, प्रकाश अवस्थी, संजय पांडेय, तानसिंह मांझी, योगीराज माखन कश्यप, महेश कश्यप, लंबुधर साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती विभा अवस्थी को बधाई दी है।