Recent Posts

March 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

राज्य सरकार की SOP जारी, कॉन्टेन्टमनेट जोन के बाहर हो सकेंगे कार्यक्रम

  • बिलासपुर से प्रकाश झा की रिपोर्ट

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी किया है। रायपुर में कंटेनमेंट जोन के बाहर अब समाजिक ,धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन और खेल कूद समेत अन्य गतिविधियों को अनुमति मिल गई है.

कहा गया है कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कंटेनमेंट जोन के बाहर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. बता दें कि कोरोना काल के चलते पिछले 7 महीनों से इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिबंध लगाया गया था.

ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है. और सभी विभागों के सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *