Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव 8 एवं 9 जुलाई को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे हैं

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव 08 एवं 09 जुलाई को मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंच रहे है इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में गांव में चैपाल लगाकर लोगो को इसकी जानकारी देंगे साथ ही मैनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो के दौरे पर पहुंचेंगे।

उक्त जानकारी ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेन्दू यादव ने देते हुए बताया आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव 08 जुलाई को देर शाम मैनपुर पहुंचेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा और बैठक उपरांत दूसरे दिन 09 जुलाई को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।