Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अब कोविड लक्षण वाले विद्यार्थी भी दे पाएंगे एग्जाम

  • प्रकाश झा की रिपोर्ट

कोरोना वायरस की वजह कई परीक्षाएं रोक दी गई थी पर अब सब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है। अब इस बीच कोरोना के लक्षण वाले स्टूडेंटस के लिए बड़ी खुशखबरी की बात हम ले कर आए है, अब कोरोना के लक्षण की वजह से किसी कैंडिडेट्स का साल बेकार नहीं किया जाएगा।

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंप्यूटर बेस्ड विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए कोरोना संबंधी संशोधित गाइडलाइन जारी की है। जारी गाइडलाइन के मुताबिक अब कोरोना के लक्षण वाले कैंडिडेट्स को भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। बुखार, खांसी आदि लक्षण वाले उम्मीदवारों को भी अब परीक्षा में शामिल होने दिया जाएगा। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए अलग कमरे में परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

अक्टूबर और नवंबर में किया जाएगा परीक्षा का आयोजन

SSC द्वारा अक्टूबर और नवंबर 2020 में सब इन्स्पेक्टर, CAPFs, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत अन्य परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है।

  • उम्मीदवार इन बातों का रखना होगा ध्यान ।
  • परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा।
  • -सभी उम्मीदवारों को एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाई रखनी होगी।
  • -एंट्री से पहले सभी कैंडिडेट्स के टेम्पेरेचर की जांच की जाएगी।
  • -रफ वर्क के लिए पेन और पेपर परीक्षा हॉल में दिए जाएंगे।
  • -नोज पिन, कंगन, झुमके, कड़ा आदि वस्तुओं को पहनने की अनुमति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *