Recent Posts

October 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

उरमाल क्षेत्र के सातपारा पुजारी भुवेंद्र पुजारी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद  जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत उरमाल क्षेत्र के सात पारा के पुजारी श्री भुवेंद्र पुजारी का आज 23 सितंबर सोमवार को दोपहर 01 बजे निधन हो गया।

उरमाल क्षेत्र के सातपारा (उरमाल, मटिया, ढेबगुड़ा, सर्गीगुडा, अनेसर, खूड़ बूढ़ी, मुंगापदार) के पुजारी श्री भुवेंद्र पुजारी जी ज्ञात हो कि बिन्द्रानवागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय बलराम पुजारी के बड़े पुत्र एवं पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी के बड़े भाई थे।