Recent Posts

February 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शिक्षक सम्मान समारोह – सेवानिवृत्त होने पर प्रधानपाठक रामजी तिवारी का 4 फरवरी को विदाई समारोह

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला झरियाबाहरा के प्रधान पाठक श्री रामजी तिवारी के 31 जनवरी 2026 को सेवा निवृत्त होने पर संकुल केन्द्र झरियाबाहरा में सम्मान समारोह विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह कार्यक्रम 04 फरवरी दिन बुधवार को आश्रम शाला बेहराडीह में आयोजित किया गया है। ज्ञात हो कि रामजी तिवारी प्रधान पाठक के साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक और मैनपुर विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक के पद का बखुबी निर्वहन कर चुके है और उनके कार्यकाल में क्षेत्र के गांव गांव में बड़ी संख्या में स्कूल भवनो का निर्माण किया गया है। उनके द्वारा पढ़ाए गये छात्र आज बड़े बड़े पदों पर कार्यभार संभाल रहे हैं‌‌। क्षेत्र और समाज के विकास में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान है।