Recent Posts

September 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष के सामने तीव सोनी, देवेन्द्र पटेल, स्वदेश सोनवानी ने किया कांग्रेस प्रवेश

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर के युवा पत्रकार तीव कुमार सोनी ने कांग्रेस पार्टी पर आस्था जताते हुए कांग्रेस प्रवेश किया, वही उनके साथ युवा देवेन्द्र पटेल, स्वदेश सोनवानी ने भी कांग्रेस प्रवेश किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले तीव सोनी, देवेन्द्र पटेल, स्वदेश सोनवानी का जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने माला पहनाकर और गुलाल लगाकर कांग्रेस प्रवेश कराते हुए स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रवेश करने के बाद युवा पत्रकार तीव सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार सभी वर्गो के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है, कांग्रेस पार्टी के नीतियों सिध्दांतों और गरीबों के प्रति चलाई जा रही विकास योजनाआें से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस प्रवेश करने की बात कही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदू नेगी, अशोक दुबे, डाकेश्वर नेगी, कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी, जन्मजय नेताम, रामसिंह नागेश, आदि कांग्रेेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *