Recent Posts

July 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नवापारा राजिम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवापारा राजिम। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी सिद्धार्थ बंगानी को गिरप्तार कर पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया हैै। पीड़ित युवक ने थाने में आरोपी के खिलाप रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नवापारा पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। उपनिरीछक जांच अधिकारी श्रवण मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी सालिकराम स्व. कार्तिकराम साहू 33 वर्ष ग्राम कुर्रा द्वारा लिखित शिकायत थाना व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को भेजी गई।

जिसमें आरोपी सिद्धार्थ बंगानी द्वारा आवेदक सालिकराम साहू डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कुरूद में नौकरी लगाने के नाम से 2 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप था। आवेदक की शिकायत पर आवेदन की जांच की गई व प्रथम दृष्टया अपराध धारा 420 भा.द.वि. का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *