Recent Posts

October 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूजा कमेटी सहित बैठक कर प्रशासन ने की पूजा की तैयारी

  • बिना भीड़ भाड के पूजा करने का दिया निर्देश । राजगांगपुर

आगामी दूर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए। राजगांगपुर थाना प्रभारी गोकुलानंद साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कोरोना को लेकर सरकार द्वारा जारी प्रतिबंध पर विस्तृत चर्चा की गई ।

सभी कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा करने पर सहमति जताई । जिसमें केवल राठौर कालोनी एवं ओसीएल डेली मार्केट में ही मां दुर्गा की मूर्ति पंडाल में स्थापित की जाएगी बाकी जगह केवल घट स्थापित कर मां की पूजा अर्चना की जाएगी । प्रशासन ने पूजा के दौरान पंडालों में भीड़ भाड़ नहीं करने का निर्देश दिया वहीं सभी पंडालों में शारीरिक दूरी सहित मास्क का उपयोग अनिवार्य करने का अनुरोध किया ।

गुरुवार २२ अक्टूबर षष्ठी से पूजा प्रारंभ होगी एवं २६ अक्टूबर विजयदशमी के दिन प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा । इस बैठक में सभी कमेटी के सदस्यों सहित भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह राजेश शर्मा भाला भाई आशीष ठाकुरता प्रदीप शर्मा सुभदीप सारंगी जसपाल सिंह उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक नज़र इधर भी देखे...