Recent Posts

October 19, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

देवरी शरीफ में हजरत सूफी शहीद इस्लाम शाह बाबा का सालाना उर्स पाक शानो-शौकत के साथ मनाया गया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • प्रदेश व देश में अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र के ग्राम देवरी शरीफ स्थित आस्ताना हजरत सूफी शहीद इस्लाम शाह रहमतुल्लाह अलैह का 23वां सालाना उर्स पाक बेहद अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. इस मुबारक मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र और दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने शिरकत कर अपनी अकीदत पेश की. उर्स के दौरान रविवार को सुबह 7:00 बजे: परचम कुशाई के साथ उर्स पाक के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई. दोपहर 11:00 बजे: दरूद् ख्वानी का विशेष आयोजन किया गया. 

दोपहर 3:00 बजे: आम लंगर की शुरुआत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. दोपहर 3:00 बजे: पारंपरिक संदल जुलूस निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों ने शामिल होकर अपनी परंपराओं का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया.

शाम (नमाज-ए-मग़रिब के बाद): नातख्वानी और उलेमा-ए-किराम की तकरीर का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस दौरान धार्मिक संदेशों के माध्यम से लोगों को नेक रास्ते पर चलने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया.

कुल शरीफ की फातिहा आज 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह 7:00 बजे कुल शरीफ की फातिहा अदा की गई. उर्स कमेटी ने इस सफल आयोजन में शामिल होने वाले तमाम अकीदतमंदों का आभार व्यक्त करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया है.