Recent Posts

March 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर मड़ाई में देवी देवताओं का आगमन जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में आज सोमवार से पांच दिवसीय मड़ाई मेला का आयोजन किया गया है। सुबह से मैनपुर क्षेत्र में देवी देवताओं का आगमन हो रहा है और मैनपुर नगर वासियों द्वारा देवी देवताओं का फूल माला के साथ जगह-जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है।

देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दोपहर को विशेष पूजा अर्चना के बाद मड़ाई भाटा से शोभायात्रा निकालकर देवी देवताओं द्वारा मैनपुर मड़ाई बिहाई जाएगी।