Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

देर रात हरदी ग्राम के एक घर में घुसा भालू, ग्रामीण दहशत में, वन विभाग मौके पर पहुंचीं

  • न्यूज रिपोर्टर, शेख़ हसन खान

गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर मंगलवार रात आठ बजे ग्राम हरदी के जंगल से भटकर एक भालू ग्राम में पहुंचा और किसन साहू के बॉडी में रखे हार्वेस्टर ट्रैक्टर के नीचे जा घुसा जिसे ग्राम के ही कुछ लोगों ने देखा और घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दिए। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

इस जानकारी के साथ वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वही इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीण उस बॉडी के चारो ओर जमघट लगा दिए है ,जिन्हें वन विभाग और पुलिस विभाग के कर्मचारी हटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि भालू किसी ग्रामीण को बिना नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर निकल जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *