मैनपुर में भक्त माता कर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। साहू समाज द्वारा निकाली गई विशाल कलश यात्रा
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मां कर्मा समस्त मानव जीवन के कल्याण के लिये कार्य किया – साहू
गरियाबंद । विकासखण्ड मुख्यायलय मैनपुर नगर में आज रविवार को तहसील साहू समाज मैनपुर द्वारा भक्त शिरोमणी माता कर्मा की जायंती धुमधाम के साथ मनाई गई सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद साहू समाज के महिला पुरूष बच्चों द्वारा विशाल कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा पूरे मैनपुर नगर सहित हरदीभाठा का भ्रमण करते हुए साहू सदन परिसर में पहुंचीं, जहां विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि साहू समाज के संरक्षक रामस्वरूप साहू, अध्यक्षता साहू समाज अध्यक्ष बाबूलाल साहू, विशेष अतिथि संरक्षक देवचरण साहू, रामजी साहू, रामसिंह साहू, घनश्याम साहू, खगेश्वर साहू, लालाराम साहू, खुशीराम साहू, लोचन साहू, भोज साहू, खेलन साहू, तरूण साहू,श्रीमती शिवकुमारी साहू, श्रीमती रूखमणी साहू, श्रीमती गीता साहू, देवकुमार साहू, पिताम्बर साहू, लखन साहु एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ में समाज के प्रतिभावान बच्चो द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामस्वारूप साहू ने कहा कि आज माता कर्मा जयंती के अवसर पर हमें उनके बताये मार्गो पर चलने का संकल्प लेना हैं। भक्त माता कर्मा ने समस्त मानव जाति के कल्याण के लिये जो कार्य कियें है और भगवान श्री कृष्ण को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाई है इसी रत्नगर्भ धरती देवभोग से जगन्नाथ पूरी के मंदिर में भोग लगाया जाता है। आज समाज के विकास और उत्थान के लिये चिंतन का समय है हमारे समाज सभी क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होने कहा माता कर्मा जयंती मनाने आज मातृ शक्ति बड़ी संख्या मे इस कार्यक्रम में पहुंची है जो समाज में महिलाओं के जागरूकता को बताने के लिये काफी है।
तहसील साहू समाज के अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने कहा हमारे पूर्वजों द्वारा एक अच्छे समाज का निर्माण किया गया है और हम सबको इस समाज को आगे ले जाने के लिये विकास के पथ पर अग्रसर होने युवा साथियों को हुनरमंद बनाने के लिये काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साहू समाज का गौरव गाथा पूरे छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पुरे हिन्दुस्तान में गाया जाता है और साहू समाज का इतिहास काफी गौरवशाली है। विशेष अतिथि रामजी साहू ने कहा हमारे समाज मे जितने भी संत हुए है वे मानव कल्याण के उत्थान के लिये त्याग तपस्या का संदेश दिया है समाज को और आगे ले जाने के लिये हमें अब शिक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन सवितानंद साहू ने किया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान छात्रा-छात्रओं का सम्मान भी किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खेलन साहू, तरूण साहू, कोमल साहू, पिताम्बर साहू, देव कुमार साहू, पतिराम साहू, डीपी साहू, माखन साहू, छोटेलाल साहू, लिलेश्वरी साहू, रूखमणी साहू लक्ष्मी साहू, राधिका साहू, बिरेन्द्र साहू, उदेराम साहू, छन्नु साहू, संजय साहू, चमन साहू, श्री वादले जी एवं साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे तथा प्रसाद भंडारा का कार्यक्रम रखा गया।
