Recent Posts

March 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद दोस्तों के साथ बाजार गए युवक की सुबह मिली लाश

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी, पुलिस जांच में जुटी, संदिग्ध अवस्था में मिला शव

गरियाबंद । विकासखण्ड के दुरस्थ वनांचल क्षेत्र साहेबिनकछार ग्राम से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आई है। तीन मित्र दूसरे ग्राम भुतबेड़ा साप्ताहिक बाजार घुमने गये थे, लेकिन उसमें से एक मित्र रात को जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने जब खोज-खबर की। एक मित्र का शव भुतबेड़ा के रंगमंच में जिसे मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्टमार्डम के लिए लाया गया था। ग्रामीणों की भीड़ के साथ परिजन पहुंचे थे। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने संदेह व्यक्त किया है। वहीं मैनपुर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम साहेबिनकछार निवासी तिलचंद मरकाम 26 वर्ष अपने दो अन्य मित्रों के साथ मंगलवार को वहां से 10 किमी दूर ग्राम भुतबेड़ा सप्ताहिक बाजार मोटर साइकिल से घुमने गया था, लेकिन उनके साथ गये मित्र विक्रम एवं मकरध्वज रात में ही घर लौट गये।

वहीं दूसरी ओर तिलचंद मरकाम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने बुधवार सुबह तिलचंद के संबंध पूछताछ और जानकारी ली। उनके दोस्तों ने उन्हें भुतबेड़ा में रूकने का बात कही और बुधवार को परिजनों ने जब जाकर देखा तो रंगमंच में तिलचंद बेसुध अवस्था में मिला। उन्हें तत्काल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तिलचंद मरकाम को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में तिलचंद के परिवार व गांव के लोग अस्पताल पहुंचे थे। मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा मौके पर पहुंचकर जांच विवेचना प्रारंभ किया है। मृतक तिलचंद के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।