Recent Posts

February 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार का बजट पूरी तरह से निराशाजनक साबित हुआ – परमेश्वर यादव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। युवा कांग्रेस के ब्लाॅक सचिव परमेश्वर यादव ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन बजट में युवाओं के लिए न तो पर्याप्त सरकारी भर्तियों की घोषणा है और न ही रोजगार सृजन की स्पष्ट योजना।

केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, जमीन पर परिणाम चाहिए। इस बजट में महंगाई के बारे में कुछ कहा ही नहीं गया गैस सिलेंडर को 500 रुपए करने की बात करते हैं पर उसके लिये भी कुछ नहीं किया गया बस जनता को टोपी पहनाने का काम किया जा रहा है। यह बजट आंकड़ों का खेल है, लेकिन जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान नहीं है।