Recent Posts

May 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने की सौजन्य मुलाकात

  • रायपुर, 12 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एम.आर. निषाद ने सौजन्य मुलाकात की।

श्री निषाद ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के मत्स्य पालकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और छत्तीसगढ़ में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि तथा मछली पालन को और अधिक लाभपद बनाने के कारगर उपायों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, सरकार द्वारा मछुआरों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *