Recent Posts

February 4, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

आश्रम में पढ़ाई करने वाले आदिवासी छात्र की मौत पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने 5 सदस्यी जांच टीम किया गठित

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के आदिवासी मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत बडेगोबरा आश्रम में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण एक आदिवासी छात्र की मौत हो गई। इसके बाद से संबधित विभाग में जंहा हडकम्प मंच गया है। वही इस मामले में आश्रम अधीक्षक के साथ आश्रम प्रबंधन की घोर लापरवाही सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है जहां एक ओर जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में जांच प्रारंभ कर दिया गया है तो वही अब आदिवासी समाज के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस मामले को लेकर भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद अध्यक्ष सुखचंद बेसरा में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जांच टीम गठित की गई है जो आश्रम एवं प्रभावित के घर पहुंच कर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के द्वारा शासकीय आदिवासी बालक आश्रम बडेगोबरा मे अध्यनरत छात्र की मौत को गंभीतर पूवर्क लेते हुए 05 सदस्यीय जांच टीम गठित किया है।

जनपद पंचायत गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष एंव प्रदेश प्रतिनिधि युगल किशोर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव, लघु वनोपज सहकारी समिति गरियाबंद के अध्यक्ष कल्याण सिंह कपील को जांच समिति में शामिल किया गया है। यह जांच समिति आदिवासी बालक आश्रम का दौरा कर एंव पीडित परिवार से मुलाकात कर घटना के वास्तु स्थिति अवगत होकर अपना प्रतिविदिन जिला कांगे्रस कमेटी को सौपेंगी ।