Recent Posts

May 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भगवान जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर में होली फाग गीत के उत्साह प्रारंभ

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखण्ड क्षेत्र में होली पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। रंगों का यह त्यौहार लोगों की जीवन में खुशियां लेकर आता है।

मैनपुर अमलीपदर भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में होली की उत्साह अभी से देखते ही बन रही है। पंड़ित युवराज पाण्डेय नागाड़े की थाप में फाग गीत गाते नजर आ रहे हैं और उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप व क्षेत्र के वरिष्ठजन व श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में फाग गीत में खुशिया मनाते दिख रहे हैं। हर वर्ष भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है।