Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

  • रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर में मुस्लिम समाज द्वारा आज शुक्रवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे शानो शौकत के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8:00 बजे रजा मस्जिद में मौलाना सिबतैन ने परचम कुशाई किया फिर मदरसा में सभी मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जहां सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया और क्षेत्र, प्रदेश, देश में अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी गई एक दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व की मुबारकबाद दिया गया।

पश्चात कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रों में फूल इत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी गई। ।

वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समाज मैनपुर द्वारा नोबेल कोरोना कोविड 19 वायरस संक्रमण एवं रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए जुलूस नहीं निकाला गया लेकिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में भारी उत्साह देखते बन रहा है और जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

नगर के सद्भावना के अनुरूप यहाँ सभी धर्मों के लोग एक दूसरे को मिलकर ईद की बधाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *