Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद का गठन स्वागत योग्य: गेन्दू यादव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के महामंत्री एवं सर्व यादव समाज जिला महासचिव गेन्दू यादव ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अनुसूचितजनजाति अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद का गठन करने कैबिनेट के फैसले को ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पिछड़े वर्ग के हित में तत्परता से कारवाही और उनसे संबंधित नीति विषयक मामलों में तीव्र गति से कार्य हो इस दिशा में सकारात्मक पहल किया है परिषद गठन होने से छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग की बेहतरीन और उनके जीवन स्तर में तेजी से सकारात्मक बदलाव होगा साथ ही इन वर्गों की शैक्षणिक सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में कारागार साबित होगी ,