Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

शादी की खुशी मातम में बदली, चौथिया गए युवक ने की खुदकुशी

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर -एक परिवार में आज शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी जब चौथिया आये एक युवक ने पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मामला मैनपुर थानाक्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए रवाना किया।

मैनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहन्दा गांव में बीती रात एक युवक ने पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ओम नेताम के रूप में हुई है। ओम बेगरपाला पंचायत के मरदा कलां गांव का रहने वाला था और रिस्तेदारो के साथ मोहन्दा मे चौथिया आया था। आज सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश पेड़ पर लटके देखी। घटना की जानकारी मैनपुर पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि मोहन्दा सरपंच महेन्द्र नागेश के परिवार में शादी का कार्यक्रम था। घर पर रिश्तेदार चौथिया आये हुए थे। उन्ही में से ओम नाम के 22 वर्षीय युवक ने बगल घर की बाड़ी में कुसुम के पेड़ पर लटक कर खुदकुशी कर ली। आज सुबह जब लोगो ने उसकी लाश पेड़ लटके देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम मामले को विवेचना में लिया गया है। मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नही हो पाया। पुलिस इसकी तफ्दीश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *