Recent Posts

April 18, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

लायंस क्लब कोहिनूर ने शांति भवन के बच्चों व बुजुर्गों में बांटी खुशियां

The happiness shared between children and the elderly

राउरकेला। महिलाओं को लेकर गठित सेवाभावी संगठन लायंस क्लब आॅफ वेदव्यास कोहिनूर ने गोपबन्धुपाली टिम्बर कलोनी स्तिथ शांति भवन में सेवा कार्य कर क्लब की महिलाओं ने यहां रह रहे बुजुर्गों व बच्चों में खुशियां बांटी, इसके लिए शांति भवन के पदाधिकारियों ने क्लब की सेवाभावी महिलाओं को साधुवाद दिया।

The happiness shared between children and the elderly

लायंस क्लब आॅफ वेदव्यास कोहिनूर द्वार बुधवार को उनके परमानेंट प्रोजेक्ट अन्नपूर्णा के तहत गोपबंधुपल्ली स्थित शांति भवन वृद्धाश्रम के 130 बुजुर्गों एवम बच्चों को नाश्ता करवाया गया। क्लब का ये दूसरा अन्नपूर्णा कार्यक्रम था। वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग एवम सिस्टर्स ने क्लब की इस पहल पर खुशी जताई ।सेवा के इस कार्य मे अध्यक्ष वैशाली खरिया, उपाध्यक्ष सारिका मोदी, सचिव स्वेता अग्रवाल, प्रोग्राम की चैयरपर्सन श्वेता बरलिया, प्रोग्राम की को-चैयरपर्सन सोनालिका उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *