Recent Posts

May 30, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

खबर का असर… वरिष्ठ कृषि अधिकारी मैनपुर हटाए गए, लाखों की खाद-दवाई सड़ने के मामले में जांच कमेटी गठित

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • एसडीओ के नेतृत्व में जांच टीम मामले की जांच प्रारंभ, जांच के बाद कई अधिकारियों पर गिरेगी गाज

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में कृषि विभाग के अधिकारियों की भारी लापरवाही के चलते किसानों को सरकार के द्वारा वितरण करने के लिए लाए गए खाद, बीज, दवा को नहीं बांटा गया और लाखों रूपये का खाद, बीज, दवाई गोदाम में पड़े-पडे सड़ गया। कई दवाईयों का एक्सपायरी डेट भी निकल गया, इस खबर को हमारे द्वारा 27 मई को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान मे लिया और गंभीर लापरवाही को देखते हुए कार्यालय उप संचालक कृषि गरियाबंद द्वारा 27 मई को ही आदेश जारी करते हुए मैनपुर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी घनेन्द्र कुमार ठाकुर को मैनपुर के प्रभार से मुक्त करते हुए कार्यालय उप संचालक कृषि जिला गरियाबंद मे कार्य करने के लिए आदेशित किया गया। उनके स्थान पर जागेश्वर नाथ नाग कृषि विकास अधिकारी को कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा वहीं खराब हो चुके खाद दवा के लिए जॉच कमेटी का गठन किया गया है। अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीमा करचाम के नेतृत्व मे टीम गठित की गई है जो मामले की जाँच कर प्रतिवेदन सौंपेगी।

जांच के बाद दोशियो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने की बात कही गई है। इस मामले में निष्पक्षता से अधिक जांच किया जाता है तो कई और लोगों पर कार्यवाही होगी और गाज गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

  • कार्रवाई की जाएगी- कृषि विभाग

गरियाबंद कृषि विभाग के उप संचालक चंदन राय ने बताया की खबर प्रकाशन के बाद लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार वरिष्ठ कृषि अधिकारी को तत्काल हटा दिया गया है और उनके स्थान पर जागेश्वर नाथ नाग को वरिष्ठ कृषि अधिकारी मैनपुर का संपूर्ण प्रभार दिया गया है। साथ ही मामले की जॉच के लिए टीम बनाई गई जॉच उपरांत कार्यवाही किया जायेगा।

  • क्षेत्र के किसानों ने जिम्मेदारों से शासकीय राशि वसूली किए जाने मांग किया

ज्ञात हो कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को खाद बीज दवा वितरण करने के लिए भारी मात्रा में आदिवासी क्षेत्रों में भेजा जाता है लेकिन मैनपुर ब्लॉक में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा भारी मनमानी करते हुए इसे किसानों को वितरण न कर गोदामों में डंप कर दिया गया है। और वह दवा, खाद, बीज खराब हो गई जिसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है साथ ही इस मामले में स्थानीय किसानों ने शासकीय सामाग्रियों का नुकसान के लिए जिम्मेदारों पर कार्यवाही करते हुए राशि वसूली किए जाने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया था कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मैनपुर से हमेशा नदारत रहते है और मैनपुर मुख्यालय में निवास नहीं करते जिसके कारण किसानों को योजनाओ का लाभ नहीं मिल रहा है। हालंकि खबर प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल कार्यवाही की गई है आगे इस मामले और क्या कार्यवाही होगी। यह समय आने पर पता चलेगा ।

  • ब्लॉक के कई ग्रामों में अपने चाहतों के घर डम कर रखा गया कृषि सामग्री

कृषि विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुर में लंबे समय से किसानों को सरकार के द्वारा आने वाली खाद बीज कीटनाशक दवाइयां और सरकारी मोटर पंप कृषि यंत्रों को नहीं बांटने की शिकायत मिलती रही है और तो और अपने कुछ खास लोगों को ही वितरण किया जाता रहा है। यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच किया जाए तो कई चौकाने वाले मामले सामने आएंगे तो वहीं अभी भी ब्लॉक के दर्जनों ग्रामों में अपने चेहतों के घर कृषि सामग्रियों को रखा गया है। हालांकि इस कार्यवाही के बाद हड़काम मची हुई है।