Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

यादव समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर की बैठक हुई संपन्न, किया गया प्रबंधकारिणी का गठन

बिलासपुर : यादव समाज कल्याण समिति जिला बिलासपुर की बैठक आज दिनांक 26/09/2021 को कृष्ण धाम यादव भवन इमली पारा बिलासपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में कन्हैया लाल यादव बतौर अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस बैठक में यादव समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर का पंजीयन सहायक पंजीयक फर्म एवं संस्थाएं बिलासपुर संभाग द्वारा किया गया। संस्था के निर्देशानुसार नवीन सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया एवं प्रबंध कारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष- जसवंत लाल यादव, उपाध्यक्ष- दुर्गेश यदु, सचिव- विजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष- प्रेम लाल यादव, संयुक्त सचिव- तेरस यादव तथा सदस्य के रूप में धन्नु यादव तथा चन्द्रिका प्रसाद यादव का बैठक में बहुमत के आधार पर निर्वाचन किया गया।

बैठक में कन्हैया लाल यादव, मुरीत राम यादव, गणेश राम यादव, छोटे लाल यादव, अशोक यादव, गोकुल यादव, नन्हे यादव, लखन लाल यादव, रामचरण यादव, डॉ शंकर यादव, कीर्ति कुमार यादव, शरद यादव, भरत यादव, सनत यादव, चितरंजन यादव, सुशील यादव, सुनील यादव, सुजीत यादव, मयंक यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश सीरिया एवं छतीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव सुकुमार यादव के नियुक्ति पश्चात यादव समाज कल्याण समिति जिला बिलासपुर के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों द्वारा शॉल, श्रीफल, तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया एवं समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा आशीर्वाद के रूप में उन्हें राजनीति के क्षेत्र में खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *