Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मछुवा कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मिलकर आभार जताया

  • मंत्री कवासी लकमा भी थे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के नव नियुक्त पदाधिकारियों ने आज मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष माननीय एम. आर. निषाद जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के साथ मुख्यमंत्री निवास मे मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

मछली पालन मंत्री माननीय अरविंद चौबे जी से मिलकर आभार प्रकट किया तथा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अध्यक्ष निषाद जी के साथ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र धीवर, सदस्य श्री दिनेश फूटान, देव कुमार निषाद,श्रीमती अमृता निषाद, श्री विजय ढीमर, श्री आर. एन. आदित्य तथा श्री प्रभु मल्लाह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *