Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जनपद सदस्य टामोतीन यादव का प्रसव के दौरान निधन क्षेत्र में शोक की लहर

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर। जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम मुड़गेलमाल के सक्रिय जनपद सदस्य श्रीमती टामोतीन यादव का प्रसव के दौरान रायपुर के एक अस्पताल में आज गुरूवार सुबह निधन हो गया जिसकी खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ज्ञात हो कि टामोतीन यादव काफी सक्रिय जनपद सदस्य के रूप मे जानी जाती थी और क्षेत्र के समस्याओं के समाधान को लेकर हमेंशा जनपद पंचायत की बैठक में आवाज उठाती थी। आज जनपद सदस्य टामोतीन यादव के निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद सदस्य के निधन पर क्षेत्र के लोगो ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हे श्रध्दांजलि अर्पित किया है।