Recent Posts

July 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर पुलिस परिवार से हुये रूबरू

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव
  • पुलिस अधीक्षक ने कहा पुलिस परिवार, मेरा परिवार है।
  • पुलिस अधीक्षक ने कहा पुलिस परिवार के किसी भी सदस्यो को स्वास्थय खराब होने पर तत्काल पुलिस लाईन से वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों कोे पढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किये
  • पुलिस परिवार के महिलाओं को समूह बनाकर लघु व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किये।

गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर आज पुलिस परिवार के सदस्यों से रूबरू हुये। पुलिस अधीक्षक ने कहा पुलिस परिवार, मेरा परिवार है , किसी भी प्राकर की छोटी-बडी समस्याएॅ होने पर तत्काल मुझे सूचित करें समस्या का हर संभव साधान किया जायेगा।

पुलिस परिवार के किसी भी सदस्यों की तबीयत खराब होने की स्थिति में पुलिस लाईन से वाहन की तत्काल व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों को मन लगा कर पढ़ने एवं अपने परिवार के साथ अपने पुलिस विभाग के नाम को रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किये। पुलिस अधीक्षक से चर्चा के दौरान महिलओं एवं बच्चों के द्वारा बाजार जाने एवं मंदिर, पर्यटन स्थल भ्रमण के लिए एक चार पहिया वाहन की मांग किये।

जिससे पुलिस अधीक्षक के द्वारा सहमति भरते हुये कहा की आप लोगों को जब भी कहीं भी जाना होगो एक वाहन तत्काल की जायेगी। पुलिस परिवार के महिलाओं से चर्चा के दौरान पुलिस परिवार के महिलओं को एक समूह बना कर काम करने के लिए प्रोत्साहित किये।

कार्यक्रम के दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, स्टेनो शिवेन्द्र राजपूत एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ पुलिस परिवार के महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *