Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

बिहान समूह की महिलाओं ने मैनपुर नगर में तिरंगा रैली निकालकर लोगों से घर घर ध्वजारोहण करने की अपील किया

  • शेख हसन खान गरियाबंद

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर में आज रविवार को राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन बिहान निर्मल संकुल स्तर संगठन मैनपुर जनपद पंचायत के सैकडो महिलाओं द्वारा हाथो में राष्ट्रध्वज लेकर रैली निकाली गई और भारत माता की जय गगनभेदी नारे लगाये गये साथ ही सभी नागरिको से अपने घरो में ध्वजारोहण करने की अपील किया गया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से विकासखण्ड प्रबंधक हेमंत कुमार तिर्कि, विजय रात्रे, वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, रेवती मनहरे, मीना सेन, ज्योति बघेल, मीना नेताम, कुमारी पटेल, ओम साहू, रूखमणी यादव, बिन्देश्वरी, ईश्वरी, उपासीन, कमितला, धनमोतिन नेताम, दुलेश कुमार, मोहिनी साहू, गौरी पटेल, सोनिका सोनवानी व बडी संख्या में बिहान समूह के महिलाए उपस्थित थे ।