Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

स्वच्छता को लेकर गरियाबंद के युवाओं ने बनाया अपील भरा वीडियो

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

गरियाबंद । नगर के युवाओं के द्वारा मेरा गरियाबंद स्वच्छ गरियाबन्द के तर्ज पर स्वच्छता का संदेश देते हुए वीडियो बनाए है जिसका प्रकाशन 15 जून को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा । आपको बता दे कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाए गए ये वीडियो देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री के संदेशों को जनजन तक पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

इस वीडियो के माध्यम से कोरोना संकट के समय अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा किये स्वास्थ्य कर्मचारी पुलिस विभाग और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ स्वच्छता का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए किया गया।

इससे पूर्व में भी नगर के युवा गौरव पटेल ,भुनेश्वर सोनी, आकाश तिवारी और गौरव पटेल के द्वारा गरियाबंद नगर विश्व प्रसिद्ध शिवलिंग भूतेश्वर नाथ के साथ क्षेत्र के प्राकृतिक वादियों को लेकर गीत भरा वीडियो का निर्माण किया गया है जिसे लोगों के द्वारा खूब सराहा भी गया। 15 जून को प्रसारित होने वाला विडियो के रचनाकार नगर के सोनी स्टूडियो गीत के लेख और बोल गौरव पटेल, संगीतकार भुनेश्वर सोनी, गायक आकाश, एस तिवारी और गौरव पटेल के द्वारा किया गया है और हेमंत तिवारी की भी भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *