Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

युवक ट्रॉली बैग और थैले में रखा था 6 KG चांदी और 1 करोड़ 27 लाख रुपए, GRP को …

  • जबलपुर। रायपुर

MP की संस्कारधानी Jabalpur रेलवे स्टेशन में GRP पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक के पास से 6 KG चांदी और 1 करोड़ 27 लाख रुपए बरामद किया है। पुलिस ने युवक के ट्रॉली बैग और थैले से यह रकम बरामद किया है। वहीं पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब दे रहा था।

जानकारी के अनुसार जबलपुर रेलवे स्टेशन में हर दिन की तरह पुलिस आज भी यात्रियों के सामानों की जांच कर रही थी। इस पुलिस ने जब एक युवक के ट्रॉली बैग और थैले की जांच की तो हैरान रह गए।

ट्रॉली बैग और थैले से 6 किलो चांदी और 1 करोड़ 27 लाख रुपए मिले। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी थानाराम राजस्थान का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *